राष्ट्रीय

Jharkhand: गिरिडीह में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, 7 घायल

Jharkhand: गिरिडीह में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, 7 घायल

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में आज हुई दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में जीटी रोड पर एक मछली लदी गाड़ी दूसरी ओर से आ रही ट्रक से टकरा गई, जिससे इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में गिरिडीह-डुमरी पथ पर पाण्डेयडीह के पास दो छोटी गाड़ियों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं में मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!