राष्ट्रीय

Rahul Gandhi का आरोप, सभी संस्थाओं को कंट्रोल कर रही RSS और BJP, सुरक्षा में चूक पर कहीं यह बात

Rahul Gandhi का आरोप, सभी संस्थाओं को कंट्रोल कर रही RSS और BJP, सुरक्षा में चूक पर कहीं यह बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर देश के सभी संस्थाओं को कंट्रोल करने का आरोप लगाया है। आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी होशियारपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने होशियारपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपनी सुरक्षा में हुई चूक पर भी बात रखी है। उन्होंने सुरक्षा चूक से साफ तौर पर इंकार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी कहा कि किसी प्रकार की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। उनका एक चाहनेवाला उनसे गले मिलने आया था। उसकी मंशा बुरी नहीं थी। हालांकि, पंजाब के IG, लॉ एंड ऑर्डर विंग GS ढिल्लों ने कहा कि वीडियो से लगता है कि ये सुरक्षा में चूक है। हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिस तरीके से उसने राहुल गांधी को गले लगाया उसकी उम्मीद नहीं थी। जब तक मैं आश्वस्त नहीं होता कि वे बुलाने पर आया था या किसी के साथ आ गया था, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमने ये यात्रा शुरू की है। उन्होंने अपनी यात्रा को काफी सफल बताया। अपनी इस प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दो आकड़े भी साझा किए। उन्होंने कहा कि पहला आंकड़ा यह है कि हिंदुस्तान के 21 सबसे अमीर लोगों के पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे अमीर एक परसेंट के पास हिंदुस्तान का 40% धन है यह जो और समानता है। इसी के खिलाफ हमने यह यात्रा शुरू की है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!