राष्ट्रीय

MCD Election में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, मनोहर लाल और पुष्कर धामी ने भी किया पार्टी के लिए प्रचार

MCD Election में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, मनोहर लाल और पुष्कर धामी ने भी किया पार्टी के लिए प्रचार

MCD Election में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, मनोहर लाल और पुष्कर धामी ने भी किया पार्टी के लिए प्रचार

शाहदरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि AAP एक्साइज पॉलिसी लेकर आई। इन्होंने कहा कि क्रांतिकारी पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि जब इनका पर्दाफाश हो गया, उसमें करोड़ो का घोटाला मिला, ED ने छापे मारे तब पॉलिसी वापस ले ली।
दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा हर हाल में एक बार फिर से नगर निगम में अपने सत्ता में वापसी चाहती है। पिछले 15 सालों से एमसीडी पर भाजपा का ही कब्जा रहा है। भाजपा को अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है। हालांकि भाजपा ने जबरदस्त तरीके से पूरे प्रचार अभियान में अपने नेताओं की फौज को जमीन पर उतार दिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली में रोड शो किया है। वहीं कई केंद्रीय मंत्री भी लगातार दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इन सब के बीच आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पार्टी के लिए दिल्ली में प्रचार किया।

इस कान की मशीन का आकार (और कीमत) देख कर शायद आप चौंक जायेंगे

इस दौरान दोनों नेताओं ने जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आप पर तंज कसा। शाहदरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि AAP एक्साइज पॉलिसी लेकर आई। इन्होंने कहा कि क्रांतिकारी पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि जब इनका पर्दाफाश हो गया, उसमें करोड़ो का घोटाला मिला, ED ने छापे मारे तब पॉलिसी वापस ले ली। इसेक साथ ही उन्होंने सवाल किया कि अगर पॉलिसी में कमी नहीं थी तो वापस क्यों ली? वहीं, विनोद नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि AAP पार्टी ने तमाम प्रकार की घोषणाएं की, सारी घोषणाएं कोरी साबित हुई हैं।

धामी ने आप पर तंज कसते हुए कहा कि ये उत्तराखंड आए थे, तब मैंने कहा था कि इनका खाता भी नहीं खुलेगा और वही हुआ,1% भी वोट नहीं मिला। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने भी आप पर निशाना साधा था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि वाराणसी से उन्होंने नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें धूल चाटनी पड़ी थी। उसके बाद आप ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा और ज्यादातर सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आप की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये गये नेता भाजपा में शामिल हो गए और हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा ही किया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!