Bollywood

बर्थडे पर कार्तिक ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ शहजादा का फर्स्ट लुक

बर्थडे पर कार्तिक ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ शहजादा का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। एक तरफ जहां फैंस ने उन्हें जन्मदिन के मौके पर भरपूर प्यार दिया है तो कार्तिक ने भी फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। कार्तिक आर्यन ने आगामी फिल्म शहजादा का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन दमदार एक्शन करते हुए दिखेंगे। फर्स्ट लुक में कार्तिक एक्शन करते हुए गुंडों को हवा में उड़ाते दिखे है। फर्स्ट लुक से साफ है कि शहजादा पूरी तरह से एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है।

इस फिल्म का पहला लुक टी सीरीज ने जारी किया है। इस लुक में कार्तिक हर सीन में काफी शानदार दिख रहे है। स्क्रीन पर उनका लुक दमदार लग रहा है। इस फिल्म को देखकर लगेगा की दर्शक किसी साउथ इंडियन फिल्म को देख रहे है। कार्तिक आर्यन को एक्शन करते हुए देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है। फिल्म में फैंस को एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म में कार्तिक का लव इंटरेस्ट कृति सेनन प्ले कर रही है। फिल्म में शुरुआत में कार्तिक सख्त लौंडा रुप में दिख रहे हैं मगर बाद में कृति को देखकर उनका दिल भी परिवर्तित होता दिख रहा है। ऐसे में साफ है कि फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा।

अगले वर्ष रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि शहजादा के डायरेक्टर रोहित धवन हैं। फिल्म बड़े पर्दे पर अगले वर्ष वेलेंटाइन डे से पहले रिलीज होगी। फिल्म को 10 फरवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। फैंस को पूरा विश्वास है कि कार्तिक और कृति की जोड़ी फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाएगी। बता दें कि इससे पहले दोनों 2019 में रिलीज हुई फिल्म लुका छुप्पी में नजर आ चुके है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फैंस दोनों को फिर से साथ देखने के लिए काफी उत्साहित है। बता दें कि शहजादा में मनीषा कोइराला, परेश रावल समेत कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

कार्तिक आर्यन ने जन्मदिन के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में भी दर्शन किए है। इस मौके पर कार्तिक के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!