खेल

निशानेबाजी स्पर्धा में डांगी ने जीते स्वर्ण और रजत पदक सहित दो मेडल, पदक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर

निशानेबाजी स्पर्धा में डांगी ने जीते स्वर्ण और रजत पदक सहित दो मेडल, पदक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर

काहिरा में आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप में जूनियर पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीते

सागर डांगी ने शुक्रवार को काहिरा में आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप में जूनियर पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण और रजत जीते।

शुक्रवार को इस चैंपियनशिप के नौवें दिन के समापन पर भारत ने चार और पदक जीते, जिनमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। भारत के पास अब कुल 30 पदक हो गए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, सात रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में वह चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!