राजनीति

सीआर पाटिल का दावा, राहुल के दिल में गुजरात के लिए कोई जगह नहीं

सीआर पाटिल का दावा, राहुल के दिल में गुजरात के लिए कोई जगह नहीं

गिर सोमनाथ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राज्य से नहीं गुजर रही क्योंकि राहुल गांधी के दिल में गुजरात के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे पाटिल ने कहा कि एक तरफ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकल रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस खुद टूट रही है। उन्होंने राहुल का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं लेकिन गुजरात की अनदेखी करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके दिल में गुजरात के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए वह यहां नहीं आना चाहते।’’

इसे भी पढ़ें: मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से विश्वास मत जीता, कांग्रेस का वाकआउट

पाटिल ने कहा कि गुजरात के लोग पिछले 27 साल से कांग्रेस को नकार रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बारफिर ऐसा करेंगे। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ‘विकास पगला गया है’ वाले नारे पर चुटकी लेते हुए पाटिल ने कहा कि अब पार्टी ‘पगला गयी है’। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को शुरू हुई थी और 12 राज्यों से हो कर गुजरेगी। हालांकि गुजरात से यह यात्रा नहीं निकलेगी जबकि पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से निकलेगी। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने से दो दिन पहले पांच सितंबर को ही गुजरात आये थे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!