प्रयागराज में स्वच्छता अभियान 2.0 का आगाज, अनुराग ठाकुर बोले- इस बार हम इतिहास रचेंगे
प्रयागराज में स्वच्छता अभियान 2.0 का आगाज, अनुराग ठाकुर बोले- इस बार हम इतिहास रचेंगे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता अभियान 2022 सौ लाख किलो प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए है, देश के कोने-कोने से युवा कार्यक्रम, खेल विभाग और भारत सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम में भारत एक नया रिकॉर्ड सेट करेगी। इस बार हम इतिहास रचेंगे।
देशव्यापी राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले साल भी प्रयागराज से शुरुआत हुई थी। इस बार प्रयागराज से शुरुआत हो रही है। प्रयागराज में सफाई अभियान के शुभारंभ पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता अभियान 2022 सौ लाख किलो प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए है, देश के कोने-कोने से युवा कार्यक्रम, खेल विभाग और भारत सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम में भारत एक नया रिकॉर्ड सेट करेगी। इस बार हम इतिहास रचेंगे।
इसे भी पढ़ें: ‘भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस’, जेपी नड्डा बोले- बीजेपी ने सभी वर्गों के लिए किया काम
1 अक्टूबर 31 अक्तूबर तक के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में जनभागीदारी से 100 लाख किलो से ज्यादा प्लास्टिक और अन्य वेस्ट वस्तुओं को संकलित कर उसका निपटान किया जायेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी विश्ननाथ धाम कॉरिडोर बना और उसकी पुरानी गरिमा के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत भी हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गौरवशाली इतिहास को बचाने का काम किया है। विकसित भारत बनने के लिए कार्य शुरू हो गया है।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में राहुल गांधी का स्वागत, भारत जोड़ो यात्रा ने किया पहले बीजेपी शासित राज्य में प्रवेश
राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान 2.0 को प्रयागराज में शुरू करने की गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर घोषणा कर दी थी। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के लोगों में जागरुकता बढ़ाना, सभी को संगठित करना और भारत को स्वच्छ बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।