राष्ट्रीय

मुंबई हवाई अड्डे पर महिला के सैंडल से 4.9 करोड़ रुपये का कोकीन बरामद, गिरफ्तार

मुंबई हवाई अड्डे पर महिला के सैंडल से 4.9 करोड़ रुपये का कोकीन बरामद, गिरफ्तार

सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री को गिरफ्तार कर उसके सैंडल में छिपाये गये 4.9 करोड़ रुपये मूल्य का कोकीन बरामद किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार की है, जब मादक पदार्थ की तस्करी में जुटी महिला को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया।
मुंबई। सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री को गिरफ्तार कर उसके सैंडल में छिपाये गये 4.9 करोड़ रुपये मूल्य का कोकीन बरामद किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार की है, जब मादक पदार्थ की तस्करी में जुटी महिला को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान महिला के सैंडल में बने खोखले खांचों में छिपाकर रखा गया 490 ग्राम कोकीन बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य 4.9 करोड़ रुपये है।

इस कान की मशीन का आकार (और कीमत) देख कर शायद आप चौंक जायेंगे

इसे भी पढ़ें: खालिस्तान मुद्दे को लेकर भगवंत मान सरकार पर बरसे अमरिंदर सिंह, कहा- सख्त कदम उठाने की जरूरत
महिला को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर पकड़ा। मुंबई के सीमा शुल्क विभाग ने ट्वीट करके बताया कि कोकीन को छिपाने के लिए सैंडल में विशेष तरह के खांचे बनवाए गए थे। इसमें बताया गया कि यात्री को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के ठिकाने और उसके बारे में विस्तृत विवरण का अभी इंतजार है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!