Bollywood

Bollywood Wrap Up | रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन सेंस देखकर घूमा फैंस का माथा, तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 से लिया ब्रेक

Bollywood Wrap Up | रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन सेंस देखकर घूमा फैंस का माथा, तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 से लिया ब्रेक


बॉलीवुड में 30 सितंबर 2022 को कई बड़े अपडेट देखने को मिले। जहां एक तरफ अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी के फंक्शन से पहली तस्वीर सामने आयी हैं। वहीं दूसरी वरूण धवन की फिल्म भेड़िया का डरावना टीजर रिलीज हुआ है। आइये आपको देतें हैं बॉलीवुड की अपडेट।

इसे भी पढ़ें: मधुसूदन मिस्त्री बोले, कोई भी कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं, सभी अपने दम पर लड़ रहे चुनाव

– अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी के फंक्शन से पहली तस्वीर सामने आयी हैं। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी 4 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली है। इस शादी में दोनों सितारों के करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल होंगे। ‘फुकरे’ के सेट पर करीब आए थे ऋचा और अली।

इसे भी पढ़ें: Vikram Vedha Review | सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की लड़ाई है खतरनाक, रोमांचक है विक्रम वेधा

– वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज हैं। वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ का टीजर काफी डरावना है। भेड़िया की ज्यादातर शूटिंग अरुणाचल में की गई है। फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को सिनेमघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के साथ वरुण फिल्म इंडस्ट्री 10 साल पूरा करने जा रहे हैं।

– ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल। फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लोगों को लुभाने में कामयाब होगी। सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की जोड़ी वाली यह फिल्म बॉलीवुड की किस्मत बदलने का दावा पेश कर रही थी। विक्रम बेधा साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक हैं। पहली फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति थे। साउथ में फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

– दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह के बीच दरार की अफवाह उड़ रही है। अधिकारिक रूप से इस मामले में कोई भी जानकारी सामने नहीं है। रणवीर से अलग होने के बीच दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री के साथ उनकी मां भी नजर आईं

– शाहिद कपूर अपने नए आशियाने में शिफ्ट हो चुके हैं। 58 करोड़ के घर में दिवाली मनाएंगे शाहिद कपूर-मीरा। शाहिद ने इस घर को 2018 में ही खरीदा था जिसका पजेशन उन्हें 2019 में मिला था लेकिन वह उसमें कोरोना वायरस महामारी के कारण शिफ्ट नहीं हुए थे।

– Bigg Boss 16 के मंच पर गोरी नागोरी ने मारी धांसू एंट्री मारी है। प्रोमो वीडियो में सलमान खान भी गोरी नागोरी के साथ डांस करते दिखाई दिए। सलमान खान गोरी नागोरी की तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं।

– रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन सेंस देखकर घूमा फैंस का माथा। सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल। यूजर्स बोले- ‘एक्टर कम जोकर ज्यादा… लग रहे हैं। रणवीर सिंह हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। रणवीर की यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

– नागिन 6 से ब्रेक लेने वाली है लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश। तेजस्वी प्रकाश कुछ दिन के लिए बिग बॉस 16 में जाएंगी। नागिन के सेट से वह कुछ दिनों की छुट्टी लेने वाली है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!