राष्ट्रीय

एक अनार सौ बीमार, विपक्षी एकता पर अनुराग ठाकुर का तंज, विपक्षी सरकार का सिर्फ म्युजिकल चेयर बनकर रहने का सपना

एक अनार सौ बीमार, विपक्षी एकता पर अनुराग ठाकुर का तंज, विपक्षी सरकार का सिर्फ म्युजिकल चेयर बनकर रहने का सपना


महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर मेमन की कब्र के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही विपक्षी एकता के दावे पर भी कटाक्ष किया है। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि याकूब मेमन की कब्र को लेकर विपक्ष बीजेपी को निशाने पर ले रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में भारत को टुकड़े-टुकड़े करने का सपना सिर्फ टुकड़े गैंग के लोग ही देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से बीजेपी को लगा बड़ा झटका: नाना पटोले
विपक्षी एकता की कोशिशों पर भी अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की स्थिति है एक अनार सौ बीमार वाली। बिहार में केसीआर और नीतीश कुमार लगे हैं। जहां दो लोग एक साथ नहीं आ सकते, वहां घटक दल एक साथ कैसे आ सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही सभी एक साथ आ जाएं, फिर भी कुछ नहीं किया जा सकता है। विपक्षी सरकार का सपना सिर्फ संगीत कुर्सी बनकर रहने का है।

इसे भी पढ़ें: RSS के पुराने गणवेश वाले कांग्रेस के ट्वीट पर जयराम रमेश बोले, निक्कर को जलते दिखाए जाने से परेशानी क्यों?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कल्याण लोकसभा क्षेत्र में इंजीनियरों, डॉक्टरों, वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, रिक्शा-टैक्सी ड्राइवर एसोसिएशन और ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, “सब ने सुझाव दिए की उनके क्षेत्र के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है।” जीएसटी में क्या सुधार हो सकते हैं, व्यापारियों ने इसे लेकर सुझाव दिए। डॉक्टरों की कुछ मांग हैं, ये विषय भी सामने आया। गरीब कल्याण अन्न योजना से बहुत लोगों को लाभ मिला उसको आगे भी मिले ऐसा भी प्रयास किया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!