राष्ट्रीय

छठ से पहले यमुना की सफाई के लिए दिया जाए निर्देश’, भाजपा सांसद ने दिल्ली के LG से किया अनुरोध

छठ से पहले यमुना की सफाई के लिए दिया जाए निर्देश', भाजपा सांसद ने दिल्ली के LG से किया अनुरोध


मनोज तिवारी के इस आरोप पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ पर्व मनाते हैं और इस दौरान नदी और जलाशयों में घुटनों तक पानी में जाकर सूर्य की पूजा की जाती है।
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पात्र लिखकर अनुरोध किया है कि दीपावली के बाद छठ पर्व से पहले यमुना नदी की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और कहा कि केजरीवाल नदी की सफाई नहीं करवाने की अपनी असफलता को छिपाने के लिए पूर्वांचल के लोगों के इस पर्व को “निशाना” बना सकते हैं।
तिवारी के इस आरोप पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ पर्व मनाते हैं और इस दौरान नदी और जलाशयों में घुटनों तक पानी में जाकर सूर्य की पूजा की जाती है। सक्सेना को लिखे पत्र में तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में रहने वाले 50 लाख पूर्वांचलियों का अपमान करने के लिए पिछले साल दिल्ली में छठ पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया था।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!