Bollywood

आदर जैन को धोखा दे रही है तारा सुतारिया! मिस्ट्री बॉय के साथ डिनर डेट पर हुई स्पॉट

आदर जैन को धोखा दे रही है तारा सुतारिया! मिस्ट्री बॉय के साथ डिनर डेट पर हुई स्पॉट


मरजावां एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि तारा को एक मिस्ट्री बॉय के साथ स्पॉट किया गया हैं। वैसे पिछले काफी समय से माना जा रहा था कि तारा सुतारिया कपूर खानदान के चिराग आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। कपूर खानदार में होने वाले कई फंक्शन में भी वह आदर के साथ दिखाई दे चुकी हैं। अब मिस्ट्री बॉय के साथ तारा की वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Vikram Vedha Trailer | ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा का ट्रेलर रिलीज, सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी ये जोड़ी

वायरल हो रही वीडियो में तारा सुतारिया एक ब्लेक कर के ब्रा टॉप और जीन्स में एक डीनर डेट से निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। उसके साथ जो लड़का है उसने अपना पूरा चेहरा हुड़ी से छुपा रखा हैं। लागातार तस्वीरें खीची जा रही हैं जिसमें लड़के की हल्की से झलक भी देखने को मिली हैं। इसी झलक से लोग अलग अलग नाम को गेस करके कमेंट बॉक्स में बता रहे हैं। किसी ने कहा कि तारा के साथ कार्तिक आर्यन हैं तो किसी ने कहा कि आदित्य राय कपूर है लेकिन किसी को मिस्ट्री बॉय के बारे में जानकारी नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: डिनर पार्टी में Vicky Kaushal से पहली बार मिली थीं Katrina Kaif, देखते ही अभिनेता पर दिल हार बैठी थीं अभिनेत्री

माना जा रहा है कि तारा सुतारिया के साथ आदर जैन ही हैं जिन्होंने अपनी पहचान को छुपाए रखने के लिए अपना पुरा चेहरा हुड़ी में छिपा लिया है लेकिन वहीं लड़के की हाईट और बॉडी को देखते हुए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आदर जैन ऐसे बिलकुल नहीं दिखते हैं।

आदर और तारा दोनों अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर चुके हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं. ऐसे में तारा को किसी और के साथ देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं और तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!