खेल

एशिया कप 2022: रोहित शर्मा ने आखिर क्यों अर्शदीप को किया नजरअंदाज? वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

एशिया कप 2022: रोहित शर्मा ने आखिर क्यों अर्शदीप को किया नजरअंदाज? वीडियो तेजी से हो रहा वायरल


भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप काफी चर्चा का विषय रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर में अर्शदीप ने काफी शानदार गेंदबाजी की। दरअसल, श्रीलंका को आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी। लेकिन अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी से एक बार फिर मैच में जान डाल दी। नतीजा यह था कि श्रीलंका को आखिर दो गेंदो में दो रनों की दरकार थी। लेकिन अन्त में एक गेंद रहते श्रीलंका ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान आखिर ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्शदीप को नजरअंदाज किया और उनकी बात नहीं सुनी। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर रोहित से नाराज हैं फैंस

अर्शदीप के लिये रोहित का यह स्वभाव फैंस को पसन्द नहीं आ रहा है। इस वीडियो पर फैंस रोहित को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा को अर्शदीप की बात सुननी चाहिये थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!