ब्रेकिंग न्यूज़

विवादित बयान देकर घिरे ज्ञानदेव आहूजा, केस दर्ज, कांग्रेस बोली-अब बीजेपी बेनकाब हो चुकी है

विवादित बयान देकर घिरे ज्ञानदेव आहूजा, केस दर्ज, कांग्रेस बोली-अब बीजेपी बेनकाब हो चुकी है

पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा मॉब लिंचिंग को लेकर बयान देकर घिर गए हैं। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के धार्मिक आतंक और कट्टरता का और क्या सबूत चाहिए? वह बेनकाब हो चुकी है।

मॉब लिंचिंग को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेवा आहूजा ने समुदाय विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उन्होंने एक मारा, हमने पांच मारा। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अलवर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और अनर्गल टिप्पणी करने के आरोप में ज्ञानेदव आहूजा पर केस दर्ज किया है।

अलवर के गोविंदगढ़ में ज्ञानदेव आहूजा ने मॉब लिंचिंग में मारे गए चिरंजीलाल के घर पर विवादित बयान दिया था। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने एक मारा है। अब तक तो पांच हमने मारे हैं। मैंने हमारे लोगों को और कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है। मारो, बरी भी करवा देंगे, जमानत भी करवा देंगे। कहा जा रहा है कि वो इशारों में कन्हैयालाल हत्याकांड की ओर इशारा कर रहे थे।

आहूजा ने वायरल वीडियो में कहा कि गायों की तस्करी करने वाले पांच मेव मुसलमानों को हमारे कार्यकर्ताओं ने पीटा। यह मेव लोग हैं, जो गाय की तस्करी और हत्या करते हैं। गाय हिंदू के लिए पूज्यनीय हैं, इसलिए वे ऐसे तस्करों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं की रक्षा करना उनका कर्तव्य था।

एफआईआर दर्ज होने के बाद आहूजा ने सफाई देते हुए कहा कि मैं सांप्रदायिक व्यक्ति नहीं हूं, ना ही मुसलमानों के खिलाफ हूं। मुस्लमानों को गहलोत सरकार का पूरा सपोर्ट है। इसलिए गौकशी बढ़ी है वरना मुस्लिमानों की इतनी हिम्मत नहीं है। जब गौकशी बढ़ी तब मैंने कार्यकर्ताओं को कहा कि क्या करें। तो मैंने कहा कि उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले करो। भागे तो पकड़कर पीटो और पुलिस के हवाले करो। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मैं कानून हाथ में लेता है। मेरा विशाल हृदय है। मेरा माननीय न्यायलय पर पूरा विश्वास है। मेरे पर बहुत केस है। गहलोत सरकार ने झूठे केस लगवाए। गोविंदगढ़ में मुझपर झूठा केस दर्ज करवाया गया है। मेरे विरोधियों ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!