सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, काला कुर्ता पहन संसद पहुंचे खड़गे
सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, काला कुर्ता पहन संसद पहुंचे खड़गे

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हो गए। राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। वहीं राज्यसभा सांसद काला कुर्ता व पगड़ी पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री आवास तक प्रदर्शन करेंगे।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। वह महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राज्यसभा में काला कुर्ता और पगड़ी पहनकर पहुंचे।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है। सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी कि देश में ऐसा वक्त भी आएगा कि तिरंगों के लिए लोगों को समाप्त होते देखा जाएगा। कोई कल्पना नहीं कर सकता जिस रूप में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी पर कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है। हमें संसद में बहस नहीं करने दी जा रही।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा, लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है।
जंतर-मंतर छोड़ पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जंंतर-मंतर छोड़ हर जगह धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।