
मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खालापार थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश
मुजफ्फरनगर, 17 जून। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने थाना खालापार परिसर में धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान एएसपी नगर ने उपस्थित लोगों से

