बुढ़ाना थाने के विवेचकों का एसपी ग्रामीण ने किया अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश
मुजफ्फरनगर – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने शुक्रवार देर रात थाना बुढ़ाना पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अभियोगों की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ग्रामीण ने विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए।…

