[aioseo_breadcrumbs]

बुढ़ाना थाने के विवेचकों का एसपी ग्रामीण ने किया अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने शुक्रवार देर रात थाना बुढ़ाना पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अभियोगों की प्रगति की समीक्षा की।

 

एसपी ग्रामीण ने विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान सभी आवश्यक साक्ष्यों और तथ्यों का संकलन करते हुए विधिक प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाए और अनावश्यक विलंब न हो।

 

उन्होंने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, सक्रिय अपराधियों पर निगरानी और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराधियों में कानून का भय कायम करने पर जोर दिया।

 

एसपी ग्रामीण ने कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This