[aioseo_breadcrumbs]

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार, रामराज पुलिस ने चलाया ऑपरेशन चक्रव्यूह

Share This Article

मुजफ्फरनगर – शातिर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रामराज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार थाना रामराज में दर्ज मु0अ0सं0 76/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित मौ. अनस, सुमित सैनी और चांद उर्फ चांद मोहम्मद को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी मीरापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण तथा सीओ जानसठ ऋषिका सिंह और थानाध्यक्ष रामराज ज्ञानेन्द्र सिरोही के नेतृत्व में की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This