[aioseo_breadcrumbs]

खतौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 दर्जन मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर पर PIT-NDPS की कार्रवाई

Share This Article

मुजफ्फरनगर – ऑपरेशन सवेरा के तहत खतौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर गौरव उर्फ गौरा को PIT-NDPS Act के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, अवैध हथियार, शराब तस्करी और मारपीट समेत 61 अभियोग दर्ज हैं।

 

पुलिस के मुताबिक गौरव उर्फ गौरा निवासी मोहल्ला देवीदास, खतौली HS No. 332A है। उसके खिलाफ PIT की कार्रवाई प्रचलित थी। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में खतौली पुलिस ने 26 सितंबर को हरिद्वार से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

 

कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ खतौली रूपाली राव और थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।

 

ऑपरेशन सवेरा

“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This