मुजफ्फरनगर – पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरेटी निवासी स्वर्गीय रोहन राठी के परिजनों से मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए उनकी बात और आशंकाओं को गंभीरता से सुना।
मंत्री ने एसएसपी से प्रकरण की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए SIT गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य और साक्ष्य की गहनता से जांच की जाए और किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए।
मंत्री ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के अनुसार मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पूछताछ व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









