मुजफ्फरनगर – ताराचन्द वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी के तत्वावधान में साइबर क्राइम जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को साइबर फ्रॉड से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

एसपी क्राइम ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/कार्ड डिटेल या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और ऑनलाइन ऑफर से भी सावधान रहने की अपील की गई।

उन्होंने साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह सहित कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









