मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को महिला थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।
एसपी क्राइम ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।
समाधान दिवस में साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य संवेदनशील विवरण किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









