[aioseo_breadcrumbs]

पिन्ना हत्याकांड: वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने पिन्ना गांव के पास हुई हत्या के मामले में वांछित आरोपी शुभम उर्फ हरिओम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को पिन्ना गांव के पास शामली रोड पर ग्राम किनौनी निवासी सुभाष पुत्र रणवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी बंटी उर्फ राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

पुलिस के मुताबिक, 23/24 सितंबर की रात सूचना मिली कि हत्या का वांछित आरोपी बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग से कहीं भागने की फिराक में है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर जंगल की ओर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शुभम उर्फ हरिओम घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले के अलावा मुठभेड़ के संबंध में धारा 109(1) बीएनएस और 3/25/28 आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This