[aioseo_breadcrumbs]

पुरकाजी पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई: हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना पुरकाजी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने हरेटी जंगल में हुई युवक रोहन राठी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों नाजिम और शावेज को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष पुरकाजी मानवेन्द्र भाटी के नेतृत्व में टीम ने भैंसानी पुल के नीचे चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार और बाइक को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की R15 मोटरसाइकिल, एप्पल मोबाइल, स्मार्ट वॉच, घटना में प्रयुक्त टोयोटा कोरोला कार, दो तमंचे, 5 जिंदा व 2 खोखा कारतूस और 1050 रुपये बरामद किए हैं।

 

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले कार से रोहन को टक्कर मारी और बाद में मौके पर लौटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

कार्रवाई में थानाध्यक्ष मानवेन्द्र भाटी, SOG प्रभारी मोहित सिंह सहित पुरकाजी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This