मुजफ्फरनगर- शारडीन स्कूल, खालापार में 25 सितंबर को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति केंद्र, खालापार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय प्रगति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते अपराधों, बच्चों से संबंधित समस्याओं, उनके विधिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना रहा।
मुख्य अतिथि प्रगति ने छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं बचाव के उपायों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने किसी समस्या अथवा अपराध की स्थिति में उपलब्ध विधिक सहायता और आवश्यक कदमों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सवाल पूछे, जिनका जवाब देकर उन्हें आवश्यक विधिक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में करीब 150 से 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम आयोजित करने वाली टीम में मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक अपराध संजय गिरी, महिला उपनिरीक्षक झिलमल बंसल, महिला कांस्टेबल पूजा एवं मिशन शक्ति टीम थाना खालापार शामिल रही।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









