[aioseo_breadcrumbs]

मीरापुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, 10 लाख के पटाखे बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना मीरापुर पुलिस ने ग्राम मुझेडा में नवनिर्माणाधीन घेर के अंदर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 10 लाख रुपये कीमत के बने और अधबने पटाखे तथा पटाखे बनाने की सामग्री व उपकरण बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुझेडा में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखे तैयार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और समून पुत्र अनवर निवासी मोहल्ला मुश्तर्क, मीरापुर को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।

 

करीब 261 किलो पटाखे बरामद

 

पुलिस ने मौके से 6 बोरों में करीब 90 किलोग्राम पटाखे, 6 कार्टून में 171 किलोग्राम पटाखे तथा एक कार्टून में 33 पैकेट पटाखे बरामद किए। इसके अलावा पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण, जिसमें गंधक, पोटाश, मिश्रित बारूद, कोयले की राख और इलेक्ट्रॉनिक कांटा शामिल हैं, बरामद किए गए।

 

दीपावली से पहले अधिक मुनाफे के लिए तैयार कर रहे थे पटाखे

 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसके पिता के नाम पहले पटाखे बनाने का लाइसेंस था, जिसे कई वर्ष पूर्व निरस्त कर दिया गया था। आगामी दीपावली को देखते हुए वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से पटाखे तैयार कर रहा था, जिन्हें बाजार में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी।

 

मामले में थाना मीरापुर पर मु0अ0सं0 162/26, धारा 288, 125 बीएनएस एवं 5/9बी विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This