[aioseo_breadcrumbs]

थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में फुगाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के मुकदमे में वांछित रवि उर्फ राजू गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना फुगाना प्रभारी बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में फुगाना पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी रवि उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को लालूखेड़ी मार्ग से गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि उर्फ राजू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम खरड़, थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना फुगाना में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेन्द्र सिंह यादव के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

 

आरोपी के खिलाफ थाना फुगाना में मु0अ0सं0 99/2026, धारा 103(1), 3(5), 333, 190 व 191(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This