[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, खालापार में मॉर्निंग रेड; 34 किलोवाट अवैध विद्युत भार, 13 उपभोक्ताओं पर FIR

Share This Article

मुजफ्फरनगर – विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने गुरुवार सुबह खालापार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभागीय टीम की मॉर्निंग रेड के दौरान 12 उपभोक्ताओं को मीटर केबल में कट लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया, जबकि एक परिसर में ईवी चार्जिंग के लिए सीधे बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया।

मुख्य अभियंता (वितरण) विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल मुजफ्फरनगर सुधीर कुमार अग्रवाल एवं विभागीय अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नुमाईश कैंप के चिन्हित हाईलॉस फीडर रामपुरम के अंतर्गत खालापार क्षेत्र में की गई।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता (रेड) अक्षय कुमार सिंह, अवर अभियंता (रेड) दिलीप यादव तथा अवर अभियंता (रेड) अखिलेश कुमार सरोज की टीम ने विद्युत कनेक्शनों की जांच की। जांच में 12 उपभोक्ता मीटर की केबल में कट लगाकर कुल 34 किलोवाट विद्युत भार का अवैध उपभोग करते पाए गए। वहीं, एक अन्य उपभोक्ता परिसर में ईवी चार्जिंग के लिए सीधे विद्युत लाइन से बिजली चोरी किए जाने का मामला पकड़ा गया।

विभाग के अनुसार सभी 13 मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी पावर थैफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड (वाणिज्य-2), मुजफ्फरनगर कुलदीप सिंह ने बताया कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली चोरी जैसे दंडनीय अपराध से बचें और केवल विधिवत एवं अधिकृत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी पाए जाने पर विभाग द्वारा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करने की अपील की गई, ताकि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This