मुजफ्फरनगर, 24 सितंबर 2026। थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरेटी के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रोहन पुत्र विवेक राठी, उम्र करीब 16 वर्ष, निवासी ग्राम हरेटी, थाना पुरकाजी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए।
पुलिस ने घटना की जांच और अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमों द्वारा मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









