मुजफ्फरनगर, 27 अक्टूबर – थाना भोपा पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से नहर पुल पर आत्महत्या का प्रयास करने जा रही एक युवती को सकुशल बचा लिया गया। पुलिस की समय पर कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को एक युवती पारिवारिक कारणों से परेशान होकर भोपा नहर पुल पर पहुंची थी। सूचना मिलते ही थाना भोपा पुलिस सक्रिय हुई। उपनिरीक्षक मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल शिवानी यादव और महिला कांस्टेबल सलोनी बिश्नोई ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित बचाया और थाने ले आए।
पुलिस युवती से सहानुभूतिपूर्वक बातचीत कर उसकी परेशानी समझने का प्रयास कर रही है। साथ ही, उसकी सुरक्षा और कुशलक्षेम का ध्यान रखते हुए आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्याओं के कारण मानसिक तनाव होने पर धैर्य बनाए रखें। किसी भी परिस्थिति में खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा कदम उठाने के बजाय परिजनों, विश्वसनीय लोगों या संबंधित अधिकारियों से मदद लें।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

