
उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से मौसम बदलने का अनुमान है। 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने, खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और किसानों से अपनी फसलों व कृषि उपज को सुरक्षित रखने की अपील की गई है।
अपडेट: अपने जिले के मौसम का ताजा पूर्वानुमान और चेतावनी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक बुलेटिन से जरूर जांचें।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

