शाहपुर। कस्बे के मोहल्ला कश्यावान स्थित माता वाली गली की नूर मस्जिद में इमामत कर रहे मौलाना नौशाद के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।
पीड़ित मौलाना नौशाद पुत्र अनीस, मूल निवासी ग्राम पुरबालियान, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच किसी काम से बाजार गए थे। इसी दौरान चोर कमरे का ताला तोड़कर 5 तोला सोना, 60 तोला चांदी और करीब 2.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।


घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस और कस्बा चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पीड़ित ने थाना शाहपुर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









