नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में संगठन ने देशभर में त्रिशूल धारण कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, अभियान की शुरुआत विजयदशमी के दिन मुजफ्फरनगर से की जाएगी। इसके बाद प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आगे अन्य राज्यों तक अभियान को विस्तार देने की योजना है।

राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि त्रिशूल धारण करने के इच्छुक लोगों का पहले पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए ₹551 शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद कार्यक्रम में हवन-यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान कराया जाएगा, जिसके पश्चात विधिवत त्रिशूल धारण कराया जाएगा।
संगठन ने कार्यक्रम को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बताते हुए निर्धारित अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की बात कही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









