मुजफ्फरनगर, 1 सितंबर 2026।
ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत जीवनदाई नशा मुक्ति आश्रम, शांति नगर, भोपा रोड में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार ने आश्रम में भर्ती 27 व्यक्तियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान सभी को नशा छोड़ने और नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।
जनपद पुलिस द्वारा नशे की कुरीति से परिवार और समाज को बचाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









