[aioseo_breadcrumbs]

SSP ने किया भोपा थाने का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर में SSP संजय कुमार वर्मा ने 1 सितंबर को थाना भोपा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात और अभिलेखों का जायजा लिया।

SSP ने थाना भोपा पर तैनात पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहने और पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा।

विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच के साथ शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। वहीं पैदल व रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग बढ़ाने और अपराधियों पर सतर्क नजर रखने को कहा गया।

SSP ने बीट पुलिसिंग मजबूत करने, आमजन से संवाद बढ़ाने और फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक भोपा आशुतोष सिंह सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This