[aioseo_breadcrumbs]

जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर आबकारी विभाग की रात्रिकालीन चेकिंग, अवैध शराब के परिवहन पर कड़ी नजर

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 18 अगस्त 2026। अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशों तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन की रोकथाम के लिए रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।

आबकारी निरीक्षकों ने जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की। इस दौरान वाहनों की तलाशी लेते हुए अवैध शराब के परिवहन पर निगरानी रखी गई।

चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन से अवैध शराब बरामद नहीं हुई। आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी की रोकथाम के लिए इस प्रकार की चेकिंग एवं निगरानी आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This