मुजफ्फरनगर, 18 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर-2, सुजड़ू का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कोल्ड चेन व्यवस्था का विशेष रूप से विस्तृत निरीक्षण किया गया। सीएमओ ने वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित तापमान के अनुसार रखरखाव, कोल्ड चेन उपकरणों की कार्यशीलता तथा तापमान की नियमित निगरानी की स्थिति जांची। उन्होंने संबंधित अभिलेखों एवं तापमान रजिस्टर का भी अवलोकन किया।
सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि वैक्सीन की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुचारू रखी जाए। उपकरणों की नियमित निगरानी एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा तापमान में किसी भी प्रकार का विचलन होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, उचित रखरखाव, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अभिलेखों के नियमित संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के लिए कोल्ड चेन व्यवस्था का निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। वैक्सीन की सुरक्षा एवं गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








