मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रभारी सीसीटीएनएस के पद पर नियुक्त निरीक्षक दिनेश चिकारा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किया गया है।
18 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने निरीक्षक दिनेश चिकारा को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त “सराहनीय सेवा पदक” प्राप्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने निरीक्षक दिनेश चिकारा की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य, सेवाभाव और निष्ठा का परिचायक है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








