[aioseo_breadcrumbs]

एक्सिस बैंक को वित्तीय वर्ष में मात्र 1 लोन वितरण पर CDO नाराज, कार्रवाई के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 18 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में योजना के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम लोन स्वीकृति एवं वितरण पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक्सिस बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष में मात्र एक लोन वितरित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने एक्सिस बैंक के साथ-साथ शून्य लोन वितरण वाली बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के खिलाफ लिखित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए। इसके अलावा HDFC बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया द्वारा योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित रुचि नहीं लेने पर भी रोष व्यक्त किया गया।

उन्होंने सभी संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित सभी जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This