हापुड़। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मौ. जफर को गिरफ्तार किया है। बिहार निवासी जफर को एटीएस ने हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
एटीएस के अनुसार, आरोपी पर पाकिस्तान पैसा भेजने और मदरसों के नाम पर चंदा पाकिस्तान भेजने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी आतंकी मसूद अजहर से प्रभावित था और कई पाकिस्तानी जिहादी संगठनों के संपर्क में भी रहा।
मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी को एटीएस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मामले में जांच एजेंसियां आरोपी के संपर्कों और गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








