भारत विकास परिषद नारायणी शाखा द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस उच्च प्राथमिक विद्यालय, मेघाघेड़ी, सदर, मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मानसी वर्मा, सचिव अमिशी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजली गोयल, महिला सहभागिता गीता गोयल सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने सुंदर एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में नारायणी शाखा की ओर से विद्यालय के बच्चों को स्टेशनरी किट भेंट की गई। स्टेशनरी किट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। बच्चों की प्रसन्नता ने कार्यक्रम की सार्थकता को और बढ़ा दिया।
नारायणी शाखा का यह प्रयास बच्चों के उत्साहवर्धन एवं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन की दिशा में एक छोटा-सा लेकिन सार्थक कदम रहा। कार्यक्रम ने बच्चों में देशभक्ति, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









