भारत विकास परिषद नारायणी शाखा द्वारा 13 अगस्त 2026 को हरियाली तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शाखा की लगभग सभी महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित इस पावन पर्व पर महिला सदस्य पारंपरिक हरे परिधानों में सुसज्जित होकर शामिल हुईं। महिलाओं के लिए विशेष झूले की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं को चार टीमों में विभाजित कर विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खूब आनंद लिया।


कार्यक्रम के मध्य में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। नृत्य एवं मनोरंजन से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नृत्य प्रस्तुत करने वाली सभी प्रतिभागी महिलाओं को भी उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक अनिका गोयल, वृंदा जैन एवं आचल कुच्छल रहीं। उनके कुशल संयोजन एवं प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके पश्चात सभी सदस्यों ने रात्रिभोज का आनंद लिया।
हरियाली तीज का यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द, उमंग और महिला शक्ति के उत्साह का सुंदर संगम रहा, जिसने सभी सदस्यों के लिए अविस्मरणीय यादें संजो दीं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








