रोहाना, मुजफ्फरनगर। 15 अगस्त के पावन अवसर पर हिमालय पब्लिक स्कूल, रोहाना मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।




इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया बालियान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









