[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: सोनाली नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट, संभावित बाढ़ को लेकर तैयारियां तेज

Share This Article

पुरकाजी। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोनाली नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर में और वृद्धि की संभावना को देखते हुए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने एहतियातन तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रभावित गांव राजकल्लापुर, रतनपुरी, शेरपुर नगला और खेकड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने नदी के जलस्तर, सड़कों और संभावित प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव लगातार फील्ड में रहकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के अनुसार, पहाड़ों पर भारी बारिश होने की संभावना के चलते आने वाले समय में सोनाली नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सुरक्षित आश्रय स्थलों, आवश्यक संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं को पहले से तैयार किया जा रहा है, ताकि संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This