मुजफ्फरनगर – पुरकाजी-भूराहेड़ी बॉर्डर पर शनिवार को शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। सांसद हरेंद्र मलिक ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी की सराहना की।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सोमपाल भाटी, धर्मेंद्र नीटू, रोहित कुटबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









