[aioseo_breadcrumbs]

बारिश के बीच भी मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी अमृत जैन ने शिव चौक पर संभाला मोर्चा

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 7 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियां निभा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के बीच शिव चौक पहुंचकर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं सजगता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक शिवभक्त सुरक्षित और सुगमता से अपनी यात्रा पूरी कर सके। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा भी मौजूद रहे।

वर्तमान में जनपद में कांवड़ियों का आवागमन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान प्रत्येक शिवभक्त की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी निष्ठा, सेवा भावना और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This