[aioseo_breadcrumbs]

जमीन विवाद में हत्या का खुलासा: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर | 05 अगस्त 2026

मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी पुलिस ने जमीन बंटवारे के विवाद में हुई हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी बंदूक, एक अवैध तमंचा और कुल 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 04 अगस्त 2026 को ग्राम नूरनगर निवासी अंकित चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि भूमि बंटवारे के विवाद में दीपचन्द, अंशुल और जोनू उर्फ प्रताप हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए और फायरिंग कर दी। इस दौरान उनके पिता कृष्णपाल के सीने में गोली लग गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर राजू कुमार साव और थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपचन्द और अंशुल को ग्राम नूरनगर बाईपास से मारकपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि खेती की जमीन के बंटवारे को लेकर उनके और कृष्णपाल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान उन्होंने लाइसेंसी बंदूक और अवैध तमंचे से फायरिंग की, जिसमें कृष्णपाल को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

बरामदगी:

01 लाइसेंसी 12 बोर बंदूक

05 जिंदा कारतूस (12 बोर)

01 अवैध 315 बोर तमंचा

03 जिंदा कारतूस (315 बोर)

फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This