[aioseo_breadcrumbs]

12 घंटे में गुमशुदा युवती सकुशल बरामद, रामराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Share This Article

मुजफ्फरनगर | 05 अगस्त 2026

मुजफ्फरनगर पुलिस के “ऑपरेशन वात्सल्य” अभियान के तहत थाना रामराज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए महज 12 घंटे के भीतर गुमशुदा 21 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह एवं थानाध्यक्ष रामराज ज्ञानेन्द्र सिरोही के नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को थाना गोविंदनगर, जनपद मथुरा क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया।

बताया गया कि 04 अगस्त 2026 को ग्राम बहादरपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय बहन के घर से नाराज होकर चले जाने की सूचना थाना रामराज में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व सतर्क प्रयासों के आधार पर केवल 12 घंटे में युवती को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

युवती के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थाना रामराज पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

बरामदगी करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक हर्षित शर्मा

कांस्टेबल धर्वेन्द्र

महिला कांस्टेबल निशा

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This