[aioseo_breadcrumbs]

कांवड़ यात्रा-2026: व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कोर कमेटी की बैठक, मंत्री सौमेन्द्र तोमर ने किया निरीक्षण, शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 3 अगस्त – कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन में जिला प्रशासन समन्वय समिति (कोर कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सौमेन्द्र तोमर ने की।

बैठक में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक से पूर्व गार्द द्वारा मंत्री सौमेन्द्र तोमर को सलामी दी गई।

बैठक में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, डायवर्जन प्लान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं, साफ-सफाई, कंट्रोल रूम संचालन, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक के बाद मंत्रीगण, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग तथा शिव चौक स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात सभी ने शिव चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की। वहीं शिव चौक से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

जनपद प्रशासन एवं मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This